By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • धार्मिक आयोजन
  • फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
    टेक्नोलॉजीShow More
    Oppo K12x 5G
    32MP हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Oppo K12x 5G स्मार्टफोन
    May 25, 2025
    Redmi A4 5G
    5160mAh बैटरी और सुपर फास्ट चार्जर के साथ लॉन्च हुआ 50MP DSLR कैमरे वाला Redmi A4 5G स्मार्टफोन
    May 23, 2025
    Vivo Y300 Plus
    Vivo Y300 Plus हुआ लॉन्च: 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ, 5000mAh बैटरी की दमदार परफॉर्मेंस
    May 21, 2025
    12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ Vivo V26 Pro 5G | लग्ज़री लुक और दमदार फीचर्स से करेगा सबको हैरान
    May 20, 2025
    Oppo Find X8 Ultra
    Oppo Find X8 Ultra – Specs, Price & Gaming Performance (2025 Review)
    May 19, 2025
  • एजुकेशन
  • Apply For Job!
Reading: भारत-पाकिस्तान में युद्ध की आहट: क्या असली फायदा चीन को होगा?
Share
Font ResizerAa
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक आयोजन
  • फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • Insider
  • एजुकेशन
  • Apply For Job!
  • Story Archives
Search
  • Home
    • NEWS TAK NETWORK
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Story Archives
  • ऑटोमोबाइल
  • Categories
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • धार्मिक आयोजन
  • फाइनेंस
  • एजुकेशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • Apply For Job!
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
> Blog > एजुकेशन > भारत-पाकिस्तान में युद्ध की आहट: क्या असली फायदा चीन को होगा?
एजुकेशन

भारत-पाकिस्तान में युद्ध की आहट: क्या असली फायदा चीन को होगा?

SUJAL SINGH
Last updated: May 11, 2025 10:47 am
SUJAL SINGH
Published May 11, 2025
Share
SHARE

क्या असली फायदा चीन को होगा?

हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात एक बार फिर चर्चा में हैं। खबर है कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय समकक्ष को फोन कर सीजफायर की अपील की और दोनों देशों ने इस पर सहमति जताई। हालांकि, ये सीजफायर कितने दिन चलेगा, इस पर अब भी संशय है। इस पूरे घटनाक्रम में एक अहम सवाल उठता है—अगर युद्ध होता है तो इसका फायदा किसे होगा?

Contents
क्या असली फायदा चीन को होगा?पहला कारण: भारत को भटकाने की रणनीतिउदाहरण: चीन को डर है Apple की भारत में सफलता सेदूसरा कारण: चीन नहीं चाहता भारत बने मैन्युफैक्चरिंग हबतीसरा कारण: पाकिस्तान के ज़रिए भारत को घेरने की साज़िशफोकस कीजिए प्रगति पर, न कि उकसावे पर। यही होगा असली जीत।
क्या असली फायदा चीन को होगा?
क्या असली फायदा चीन को होगा?

भारत को नहीं, पाकिस्तान को भी नहीं… इस संभावित युद्ध से असली फायदा चीन को हो सकता है। और इसके पीछे हैं तीन बड़े कारण।

पहला कारण: भारत को भटकाने की रणनीति

ठीक वैसे ही जैसे फिल्म “3 इडियट्स” में चतुर अपने विरोधियों को मैगजीन से distract करता है ताकि खुद टॉप कर सके, चीन भी भारत को रणनीतिक रूप से distract करना चाहता है। चीन जानता है कि अगर भारत सीमा पर उलझा रहेगा, तो वह अपने आर्थिक और टेक्नोलॉजिकल फ्रंट्स पर फोकस नहीं कर पाएगा।

उदाहरण: चीन को डर है Apple की भारत में सफलता से

Apple ने भारत में iPhone असेंबली की शुरुआत की है। कर्नाटक में विस्टन और आंध्रप्रदेश में Foxconn की फैक्ट्रियां अब iPhone का निर्माण कर रही हैं। भारत से अब iPhone एक्सपोर्ट भी होने लगे हैं और 2024 में 1 लाख करोड़ रुपये के iPhone एक्सपोर्ट किए गए। अगर यह सफलता जारी रही, तो दूसरी कंपनियां भी चीन को छोड़कर भारत की ओर रुख करेंगी।

चीन यह नहीं चाहता।

दूसरा कारण: चीन नहीं चाहता भारत बने मैन्युफैक्चरिंग हब

चीन दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब है लेकिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड वॉर और कोविड के बाद कंपनियां ‘चाइना प्लस वन’ स्ट्रेटेजी अपनाने लगी हैं। भारत इसमें एक बड़ा विकल्प बन रहा है।

Foxconn अब भारत में iPhone 15 असेंबल कर रहा है, जबकि पहले ऐसा केवल चीन में होता था। हालांकि अभी भी कुछ महत्वपूर्ण पुर्जे चीन से आते हैं, लेकिन भारत में 15-20% वैल्यू एडिशन शुरू हो चुका है। यही चीन की चिंता है।

इसलिए चीन अब भारत को तकनीकी उत्पादों की सप्लाई रोक कर परेशान करने की कोशिश कर रहा है—चाहे वह टनल बोरिंग मशीनें हों या हाईटेक इक्विपमेंट।

तीसरा कारण: पाकिस्तान के ज़रिए भारत को घेरने की साज़िश

भारत ने हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” लॉन्च कर 9 आतंकवादी कैंप नष्ट किए। इसके बाद पाकिस्तान ने जम्मू के सीमावर्ती इलाकों में भारी शेलिंग की और 300+ तुर्की ड्रोन्स भारत की सीमा की ओर भेजे। जवाब में भारतीय सेना ने कड़ा प्रतिकार किया।

लेकिन ध्यान देने वाली बात है: भारत आतंकवादियों को निशाना बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आम नागरिक इलाकों पर हमला कर रहा है।

यहां भी चीन की भूमिका पर शक गहराता है। पाकिस्तान के 80% सैन्य संसाधन चीन से आते हैं। साथ ही चीन ने पाकिस्तान में CPEC प्रोजेक्ट्स और ग्वादर पोर्ट में भारी निवेश किया है। चीन नहीं चाहता कि भारत का दबदबा बढ़े, इसीलिए वह पाकिस्तान के ज़रिए भारत को उलझाए रखना चाहता है।

फोकस कीजिए प्रगति पर, न कि उकसावे पर। यही होगा असली जीत।

TAGGED:Apple iPhone Made in IndiaChina Economic StrategyFoxconn India FactoryIndia China ConflictOperation Sindoor 2025PakistanPakistan LOC Attack
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Hot News
32MP हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Oppo K12x 5G स्मार्टफोन
2025 में free mai paise kmane wale app – जानिए बेस्ट ऑप्शन
Free Fire India Unban – क्या सच में हो रहा है गेम की वापसी?
जल्द होगी launch डिजिटल Features और मजबूत Engine वाली Renault Triber की धांसू कार
5160mAh बैटरी और सुपर फास्ट चार्जर के साथ लॉन्च हुआ 50MP DSLR कैमरे वाला Redmi A4 5G स्मार्टफोन

MAIN INFORMAITON

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
301 Articles
SUJAL SINGH
  • About Me

    नमस्ते! 👋 मैं [SUJAL SINGH] पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग और ई-कॉमर्स में काम कर रहा हूँ। मुझे ऑनलाइन कमाई, जॉब अपडेट्स, स्टार्टअप्स और डिजिटल मार्केटिंग में रुचि है। मैंने यह सफर सीखते-सीखते शुरू किया और अब मैं अपनी वेबसाइट NewsTak Network के जरिए लोगों तक सही जानकारी पहुँचाता हूँ।

    ✅ Blogging & SEO – अच्छा कंटेंट लिखना और वेबसाइट की रैंकिंग बढ़ाना।
    ✅ E-commerce & Online Business – ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करने और बढ़ाने में मदद करना।
    ✅ Affiliate Marketing & YouTube – इंटरनेट से कमाने के आसान तरीके बताना।
    ✅ News & Job Updates – लेटेस्ट नौकरियों, स्टार्टअप और ऑटोमोबाइल की जानकारी देना।

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?